ग्यारवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट पढ़कर घर वालो के उड़े होस

अहमदाबाद के बावला क्षेत्र में ग्यारवीं की 16 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इस नोट में उसने साथ पढ़ने वाले दो लड़कों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ग्यारवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट पढ़कर घर वालो के उड़े होस

बावला रिया सोसायटी में रहनेवाली छात्रा ग्यारवीं में साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट थी। बुधवार रात को घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर उसने पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बावला पुलिस ने बताया कि छात्रा के कमरे में से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि उसके साथ पढ़ने वाले दो लड़के उसका और अन्य एक लड़के का फोटो अपने मोबाइल में खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

शादी की रात दुल्हन ने संबंध बनाने से किया मना, तो 2 महीने बाद हुआ ऐसा कांड कि सुनकर रुह कांप जायेगी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की को डर था कि अगर ऐसा होगा तो उसकी और उसके परिवारवालों की काफी बदनामी होगी। इससे वह काफी दुःखी थी। लड़की दो-तीन दिन से परिजनों से भी बात नहीं कर रही थी। अंत में उसने सुसाइड जैसा खतरनाक कदम उठा लिया।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में लड़कों का नाम नहीं लिखा है। फिलहाल छात्रा को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Back to top button