22 जून 2018 का आर्थिक राशिफल: जानिए आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।
आपकी राशि का स्वामी शुक्र उच्चाभिलाषी है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर-परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें।
आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के साझेदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी।
आपकी राशि पर तुला का बृहस्पति तथा तृतीय भाव में चन्द्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति कराएगा। राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें।
आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।
अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अचानक कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए महान पुरूषों से मेलजोल कारक है। उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सांयकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।
बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।
सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।
उत्तम संपत्ति प्रदान होगी। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।





