27 अप्रैल 2018 का आर्थिक राशिफल: जानिए आज किस राशियों को होगा लाभ..

मेष- आज के दिन आपको कुछ ऐसे लोगों की सलाह पर अमल करना होगा, जिससे आपके पारिवारिक जीवन में चल रही नाराजगी दूर हो जाए। किसी अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा।27 अप्रैल 2018 का आर्थिक राशिफल: जानिए आज किस राशियों को होगा लाभ..

वृष- बहुत कोशिश के बावजूद आप अपने कामकाज को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। दूसरे लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आपको अपनी छवि सुधारने और अपने कामकाज को बेहतर करने का हुनर भी सीखना चाहिए।

मिथुन- आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है।

कर्क- आज नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ऋण भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें।

सिंह- इस वक्त आप अपनी जमा पूंजी और बैंक बैलेंस के चक्कर में अधिक रहेंगे। जोखिम भरे कामों से धन कमाना चाहते हैं तो यह उम्मीद आपको आगे चलकर बहुत अच्छा परिणाम नहीं देगी।

कन्या- आज के दिन आपकी सोच और विचार शक्ति कुछ भौतिकवादी हो रही है। घर के अन्दर जो सामान बेकार पड़ा है, उसको ठीक-ठाक करने के बजाय आप कुछ नया सामान घर में लाएंगे।

तुला- नयी प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

वृश्चिक- अपने आपको सफल बनाने के लिए आपको मजबूत इरादे और मेहनत के साथ कुछ ऐसी राह भी बनानी होगी, जोकि असलियत जिन्दगी से नज़दीक हो। आपके जीवन में चल रहे कुछ विवादास्पद मामले ऐसे हैं जिन्हें इस वक्त सुलझा लेना जरूरी होगा।

धनु- पिछले दिनों में आपने जो काम का बोझ अपने सिर पर लिया था, वह आज कुछ कम हो सकता है। आज के दिन जहां आप इन सबसे फुर्सत पाएंगे वहां आराम करने के लिए भी एक सिगनल मिल जाएगा।

मकर- आज के दिन आप अपने रूके हुए काम को पूरा करने के लिए कुछ ऐसे कदम उठाएंगे, जो कि अप्रत्याशित होंगे। दूसरों की तारीफ करके या अपने सहकर्मियों को खानेपीने की दावत देकर आप जल्दी जल्दी अपने कार्यभार से मुक्त होने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ- आज के दिन आपको अपनी आजीविका में छवि सुधारने की चिन्ता रहेगी। वैसे तो आप मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे मिस्टेक भी आप कर जाते हैं जिससे आसपास के लोगों में गलतफहमी पैदा होती है।

मीन- आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

Back to top button