दही के साथ मिलाकर खाएंं ये चार चीज़ें, पुरे दिन रहेंगी एनर्जी

दही में अनेक तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। दही में अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो शरीर के बुरे बैक्टीरिया को ख़त्म कर अच्छे बैक्टीरिया विकसित करने में मदद करते हैं।

दही का सेवन हर तरह से फायदेमंद है

वैसे तो दही का सेवन किसी भी तरह से किया जाए, फायदा ही पहुंचाता है, लेकिन अगर इसमें कुछ चीजें मिलाकर खाई जाएं तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दही में मिलाकर खाने से उनका पोषण डबल हो जाता है।

किशमिश और दही

कुछ किशमिश ले लें और दही के साथ मिला कर रोज़ सुबह खाली पेट नियमित रूप से उनका सेवन करें। सेलिब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवेकर सलाह देती हैं, “आपको किशमिश और दही के इस मिश्रण को 32 बार चम्मच से मिलाना है। जी हां 32 बार, क्योंकि इसे एक शुभ अंक माना गया है और ऐसा करने से आपके शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।”

इस मिश्रण के कई साइंटिफिक फायदे भी हैं जैसे ये UTI यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से भी लड़ने में कारगर है। साथ ही इसकी प्री-बायोटिक और प्रो-बायोटिक खूबियां शरीर की सारी बीमारियो से लड़ने में असरदार है।

दही और जीरा

अगर आपको भूख नहीं लगती है और अपच की समस्‍या है, तो चिंता ना करें। दही में काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ती है, साथ ही पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है।

दही और गुड़

एक कटोरी दही में थोड़ा- सा गुड़ मिलाकर खाने से हमारा मेटाबोलिज्म अच्छा रहता है और भूख भी देर से लगती है। साथ ही ये शरीर के सही तापमान को बनाये रखने में मदद करता है।

दही और गुड़ खाने से शरीर में खून बढ़ता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव होता है। नियमित रूप से गुड़ खाने से सांस संबंधी बीमारियां भी दूर रहती हैं। गुड़ खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और ब्लड प्यूरीफायर का काम भी करता है।

दही और मेवा

सूखे हुए और दही एक साथ खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं, तो इसका सेवन लगातार करें, जल्दी ही आपको अपनी सेहत में सुधार दिख जायेगा। अगर आप दूध नही पीते है तो ये शरीर की तंदुरुस्ती के लिए एक अच्छा अल्टरनेटिव है।

Back to top button