नेपाल में महसूस किये गये भूकंप के झटके, नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं

नेपाल की राजधानी काठमांडो में कम तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया. हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन भूकंप से लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल आए.
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका झटकाकाफी महसूस किया.भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.
इसे भी पढ़े: अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी किम जोंग-उन बताया बुद्धिमान नेता
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र से मिली सूचना के अनुसार तडके दो बज कर चार मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गयी । इसका केंद्र गंगाबू इलाके के उत्तर में था.





