OMG…हर महीने 70 लाख की कमाई करता है ये भैसा, इस वक्त है 9 करोड़ की कीमत

मोतिहारी/पटना.मोतिहारी में आयोजित पशु मेला में युवराज (भैंसा) लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भैंसा हरियाणा से लाया गया है। इसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। उन्नत नस्ल मुर्रा प्रजाति के इस भैंसे को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की पहल पर मोतिहारी में आयोजित पशु मेला में लाया गया है। मेला डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के राज मार्ग 28 से सटे सेम्भुआपुर में लगा है।
OMG...हर 70 लाख की कमाई करता है ये भैसा, इस वक्त है 9 करोड़ की कीमत

 नौ करोड़ रुपए का है यह भैंसा…

– युवराज के साथ उसके मालिक कर्मवीर सिंह भी मोतिहारी आए हैं। कर्मवीर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के सोनारी गांव के रहने वाले हैं। कर्मवीर ने बताया कि मेरी अपनी कोई पहचान नहीं है। मेरी पहचान युवराज के कारण है। इसने मेरी जिंदगी बदल दी। इससे मुझे हर माह 70 से 80 लाख रुपए की कमाई होती है। 

रोज 20 लीटर दूध पीता है युवराज

– युवराज की मां का नाम गंगा व पिता का नाम योगराज है। कर्मवीर ने कहा कि मैंने इसे बेटे की तरह पाला है। मैं हर वक्त इसके साथ रहता हूं। यह रोज बीस लीटर दूध पिता है। खुराक में इसे फल, हरा चारा, दाना, दवा व टॉनिक दिया जाता है।
– युवराज पर रोज चार से पांच हजार रुपए खर्च होता है। इसे पांच से छह किमी का सैर कराई जाती है। रोज दो तीन टाइम सरसो के तेल से इसकी मालिश की जाती है। युवराज की देखभाल के लिए चार लोग रखे गए हैं।

इसे भी देखें:- राहुल गांधी ने रविवार को अपने पालतू कुत्ते के वीडियो के जरिये साधा निशाना, बोले…

युवराज की इस कारण है नौ करोड़ कीमत

– युवराज एक महीने में चार से पांच बार सीमन देता है। सीमन को बेचकर महीने में 60-70 लाख रुपए की आमदनी होती है।
– कर्मवीर ने बताया कि जिस समय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने पिक फॉर्म में थे उस समय मेरा भैंसा भी पिक पर था। उसी से प्रभावित होकर हमने इसका नाम युवराज रखा।
– पिछले साल साउथ अफ्रीका से एक संस्था ने युवराज को खरीदने के लिए 9.25 करोड़ का ऑफर दिया था।
Back to top button