कमाना है खूब पैसा और नाम तो बोले ये चमत्कारी मंत्र, होगी सभी इच्छाएं पूर्ण

रामायण में कुबेर भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए कुबेर ने हिमालय पर्वत पर तप किया। तप के अंतराल में शिव तथा पार्वती दिखायी पड़े। कुबेर ने अत्यंत सात्त्विक भाव से पार्वती की ओर बायें नेत्र से देखा। पार्वती के दिव्य तेज से वह नेत्र भस्म होकर पीला पड़ गया।

कुबेर वहां से उठकर दूसरे स्थान पर चला गया। वह घोर तप या तो शिव ने किया था या फिर कुबेर ने किया, अन्य कोई भी देवता उसे पूर्ण रूप से संपन्न नहीं कर पाया था। कुबेर से प्रसन्न होकर शिव ने कहा-‘तुमने मुझे तपस्या से जीत लिया है। तुम्हारा एक नेत्र पार्वती के तेज से नष्ट हो गया, अत: तुम एकाक्षीपिंगल कहलाओंगे। धन के राजा कहे जाने वाले कुबेर महाराज अगर आपसे प्रसन्न हो जाते हैं तो आपके ऊपर अपार धन की वर्षा होना तय है, अब सवाल ये है कि कैसे कुबेर महाराज को खुश किया जाए और मालामाल बना जाए.
2 फरवरी दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए आज क्या कहते है आपके किस्मत के सितारे, क्या है आपके लिए खास
कहा जाता है कि माता लक्ष्मी भी आपसे रूठ गयी हैं तो कुबेर जी को प्रसन्न करके आप उन्हें मना सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको क्या करना होगा उसे ध्यान से सीखना बहुत जरूरी है. पौराणिक समय से ही धन की प्राप्ति के लिए मन्त्रों को पढ़ा जाता है और उन मन्त्रों से भगवान को खुश किया जाता है. आपको बता दें कुबेर महाराज को खाजने की रक्षा करने वाला भी कहा गया है और इसी वजह से पैसा कमाने से पहले इनको प्रस्सन करना जरूरी है. मन्त्र बताने से पहले आपको बता दें इस मन्त्र को दक्षिण की ओर मुंह करके पढ़ें और इसे लगातार 108 बार पढ़ना होगा. मन्त्र का जाप आपको 51 दिन तक करना है जिसके बाद ही कुबेर प्रस्सन हो पाएंगे और आपके ऊपर धन की वर्षा होगी.
मन्त्र पढ़ने से पहले अपने आगे एक कौड़ी रख लें और इसके बाद उस कौड़ी को रोज़ तिजोरी में रखें. ये है वो मन्त्र जिसके बारे में कहा जाता है कि इस मन्त्र को खुद कुबेर जी ने जपा था :
ॐ यक्षाय कुबेराय वैष्णवाय, धन धन्यधीप्तये धन धान्य समृद्धि में देही दापय स्वाहा





