2 फरवरी दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए आज क्या कहते है आपके किस्मत के सितारे, क्या है आपके लिए खास

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सबका मंगल हो 2 फरवरी दिन शुक्रवार

2 फरवरी दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए आज क्या कहते है आपके किस्मत के सितारे, क्या है आपके लिए खास ऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:33
सूर्यास्त-05:27
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
10:30 से 12:00बजे तक
तिथि -द्वितिया
पक्ष- कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम व दक्षिण
शुभदिशा-पूर्व व उत्तर
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:13 से 12:56 तक
अमृतमुहूर्त-प्रातः09:52 से 11:13 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज व्यापार में आपको मध्यम लाभ होने की संभावना है। आज संभलकर कदम उठावें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप दिव्यांगों की सेवा करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-सुनहला

वृष:- आज आप को व्यापारिक लाभ मिक सकता है। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे।पारमार्थिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्ति विशेष से लाभ होगा।
सुझाव:-आज आप कुष्ठाश्रम में यथा शक्ति अन्न दान करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-फिरोजी

मिथुन:-  आज व्यापार उत्तम रहेगा किन्तु असंतोष की भावना से मन खिन्न रह सकता है। परिवार में एकता बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन शांत होगा। सुझाव:-आज आप पक्षियों को दान डालें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-बादामी

कर्क:-आज व्यापार में समुचित उन्नति की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ हो सकता है। धन का खर्च अधिक हो सकता है।
सुझाव:-आज आप मछलियों को आटा खिलावें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:- श्वेत

सिंह:-आज पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। व्यापर में सामान्य लाभ मिलेगा वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। संबंधियों के साथ मनमुटाव सम्भव है। सुदूर यात्रा के सुखद योग बन सकते है। शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिलेगी।
सुझाव:-आज आप माता महालक्ष्मी को गुड़ व मूंगफली का भोग लगावें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-गुलाबी

कन्या:- आज परिस्थिति आपके अनुकूल रहेंगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप के मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा हो सकती है।
सुझाव:-आज आप बन्दरों को चने खिलावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-स्लेटी

तुला :- आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वातावरण रहेगा। घर की साज-सज्जा में भी परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ मिल सकता है।यात्रा हानिकारक हो सकती है
सुझाव:-आज आप पंचगव्य का सेवन करके अपना कोई भी कार्य आरम्भ करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-पीला

वृश्चिक:- आज का दिनआप के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है।विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त हों सकते हैं, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा होने की संभावना बन सकती है। धन लाभ की भी संभावना प्रबल है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिख रहें हैं। 
सुझाव:-आज आप कन्याओ का पूजन कर उन्हें भोजन करावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-धानी

धनु:-  आज व्यापार में आपको संभव है कि हानि का सामना करना पड़े ।आज प्रातःकाल के समय आपका शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अनर्गल विचार आपके मन पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक रूप से तंगी भी हो सकती है।
सुझाव:-आज आप मिश्री दही का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-आसमानी

मकर:- आज के दिन परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद लें सकेंगे, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा।अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखें। यात्रा लाभ दायक रहेगी।
सुझाव:-आज आप जलेबी बच्चों में बाटें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-बैगनी

कुंभ:-आपका आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्ययतीत होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख भी मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय हो सकता है।
सुझाव:-आज आप इत्र का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-फिरोजी

मीन:-आज आपका व्यापर उत्तमोत्तम रहेगा,किन्तु आज के दिन विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होने से दूर रहे। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा।
सुझाव:-आज आप किसी विप्र को चावल, सक्कर व दूधका दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-सुनहला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह कृष्णपक्ष द्वितिया तिथि है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

बरसि सुमन सुर सकल सिहाहीं।
एहि सम पुन्य पुंज कोउ नाहीं।।

अर्थ:-केवट के सहज प्रेम व सौभाग्य पर समस्त देवता लोग उसपर फूलों की वर्षा कर रहें है।प्रभू श्री राम भद्र केवट को अपने पैरों को धोने की सहज आज्ञा दे रहें है वास्तव केवट के आज समस्त पुण्य भी उसपर प्रभू श्री राम की कृपा देख कर सिहा रहें है। धन्य है प्रभू की विनम्रता व केवट का भोला पन।

“अस्तु परमात्मा निष्कपट भक्ति पर द्रवित हो जाते हैं।”

।।वास्तु टिप विशेष।।

यदि घर के पश्चिम दिशा में अग्निस्थल हो, तो घर मे रहने वालों को गर्मी,पित्त,मस्से की शिकायत शनि-मंगल के प्रभाव के कारण होगी। घर का दरवाजा यदि छोटा हो तो केतु के दुष्प्रभाव के कारण घर के मालिक के उज्ज्वल भविष्य में बाधा उतपन्न होगी।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button