दशहरे का मेला देखने आई युवती के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप

वो तो दशहरे का मेला देखने आई थी, लेकिन उसे अकेले पाकर पहले तो चार युवकों ने उसका अपहरण किया फिर एकांत में ले जाकर अपनी हवस मिटा ली, जानिए कहां का है ये मामला और कौन लोग थे इसके पीछे?Dussehra's fair to see the girl with a maiden
घटना बिहार के मुजफ्फरपुर का है, जहां एक ओर लोग समाज में फैली बुराइयों और नकारात्मकता का नाश करते हुए रावण दहन कर रहे थे तो वही दूसरी ओर कुछ वहशी दरिंदे अपनी हवस को मिटाने के लिए किसी मासूम की इज्जत तार-तार कर रहे थे।

भागकर बचाई अपनी जान

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के कटरा थाना इलाके में मेला घूमने गई एक लड़की को अकेली पाकर चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। युवकों ने एकांत में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। 

इसे भी पढ़े: MP: सिर्फ शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर मारा गले में चाकू

किसी तरह भागी लड़की ने जब आपबीती बताई तो घटना की जानकारी लोगों को हुई। लड़की ने कटरा थाना में घटना की एफआइआर दर्ज करा दी है। आरोपित फरार हैं।

Back to top button