वीडियो: गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान, ऑपरेशन छोड़ थियेटर में ही लड़ने लगे डॉक्टर

राजस्थान के जोधपुर स्थित प्रसिद्ध उम्मेद अस्पताल का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अस्पताल के डॉक्टर ऑपरेशन टेबल पर बेसुध मरीज को छोड़ कर आपस में ही लड़ते दिख रहे हैं.During pregnancy woman's operation

उम्मेद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की टेबल पर लेटी गृभवती महिला के बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी, जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया जाना था. हालांकि इस बीच थियेटर में गायनेकोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक किसी बात पर झगड़ने लगे. इस दौरान ऑपरेशन टेबल पर बेसुध लेटी महिला का पेट खुला था.

जानकार बताते हैं कि मृत शरीर के साथ गर्भवती का लंबे समय तक रहना बेहद खतरनाक होता है, लेकिन गायनी विभाग के डॉक्टर अशोक नेनीवाल और ऐनेस्थेटिक डॉ. एमएल टाक ही इस बात को भूल गए.

इसे भी पढ़े: अभी-अभी: पीएम मोदी के इस ऐलान से मचा हडकंप, अब बैंक में नहीं जमा होंगे नए नोट!

इस वीडियो से डॉक्टरों की कार्यशैली के साथ ही ऑपरेशन थियेटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. दरअसल जिस तरह से यह वीडिया बना, उससे साफ है कि ऑपरेशन थियेटर में भी खुलेआम मोबाइल ले जाया जा रहा है, जबकि मोबाइल इंफेक्शन और रेडीयेशन का बड़ा सोर्स माना जाता है.

इस घटना को लेकर मचे बवाल के बीच अस्पताल के प्रिंसिपल एएल भट्ट ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में झगड़ने वाले दोनों डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

https://youtu.be/CqWciqnaopw

Back to top button