बड़ा हादसा: पूर्णागिरि यात्रियों पर चढ़ा डंपर, किसी के सिर तो किसे के धड़ के उड़े चिथड़े
टनकपुर-बनबसा हाईवे पर एक डंपर मां पूर्णागिरि धाम जा रहे तीर्थयात्रियों पर चढ़ गया। हादसे की बेहद दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं।

शुक्रवार को तड़के टनकपुर-बनबसा हाईवे पर हुए इस हादसे में 11 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। सभी तीर्थयात्री उत्तरप्रदेश के हैं।
जानकारी के मुताबिक यह तीर्थयात्री माता की डोली लेकर पूर्णागिरी धाम जा रही थी। हादसा कमलपथ के पास हुआ। छह तीर्थयात्रियों ने
मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अस्पताल ले जाए गए अन्य पांच घायलों की मौत उपचार के दौरान हुई। पुलिस, सेना, प्रशासन ने रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु सीएचसी टनकपुर पहुंचाया। वहीं अन्य गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।





