कारोबार में आई सुस्‍त, निफ्टी 10049 पर तो रुपया भी हुआ कमजोर

उत्‍तर कोरिया के एक और हाइड्रोजन बम परीक्षण करने की आशंका से एशियाई बाजार सुस्‍त हुआ है. इसके चलते घरेलू बाजार में भी गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को निफ्टी जहां 68 अंक फिसलकर 10049 के स्‍तर पर आ गया है. वहीं, सेंसेक्स 31 अंक गिरकर 32339 स्‍तर पर खुला।

Dull in business, nifty at 10049, rupee was weak

रुपया भी हुआ कमजोर

रुपये ने भी शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले कमजोर शुरुआत की. 1 डॉलर के मुकाबले रुपया 64.95 रुपये पर खुला.  रुपये में 14 पैसे की गिरावट आई है. 5 अप्रैल के बाद रुपया सबसे निचले स्‍तर पर पहुंचा है. गुरुवार को रुपया 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे कमजोर होकर 64.81 के स्तर पर बंद हुआ था।

बेहतर रहे थे शुरुआती तीन दिन

इस कारोबारी हफ्ते के शुरुआती तीन दिन शेयर बाजार के लिए बेहतर रहे, लेकिन फेडरल रिजर्व के फैसलों के बाद बाजार के सुस्‍त पड़ने की शुरुआत हुई है. शुक्रवार को उत्‍तर कोरिया की तरफ से हाइड्रोजन बम परीक्षण करने की आशंका ने बाजार को और भी सुस्‍त कर दिया.

फेडरल रिजर्व के फैसलों के बाद हुआ धीमा

फेडरल रिजर्व की दो दिन तक चली बैठक के बाद ही बाजार की चाल धीमी हुई है. यूएस फेडरल रिजर्व के ब्‍याज दरें घटाने की आशंका और बैलेंस शीट मेंटेंन करने की खबरों का बाजार पर असर पड़ा है.

Back to top button