इन गलतियों की वजह से जवानी में ही दिखने लगता है बुढ़ापे

आजकल लोगो की दिनचर्या पहले की तुलना में काफी बदल सी गयी है। एक तरफ पहले के जमाने में लोग 45-50 की उम्र में भी जवान दीखते थे वही आजकल काम की अधिकता के कारण लोगो का रहन सहन काफी बदल सा गया है। और इसका असर उनके शरीर पर भी दिखने लगा है। लोग अपनी असली उम्र छिपाने के लिए भला क्या नहीं करते, कभी बालों पर कलर लगवाते हैं तो कभी पार्लर पहुंच जाते हैं, पर क्या आप जानते हैं रोजाना सुबह बिस्तर छोड़ते ही आप कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आपको उम्र से पहले ही बूढ़ा बना सकती हैं।आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो चीजें जो व्यक्ति को समय से पहले ही बूढ़ा बना रही हैं।
1. अक्सर आपने देखा होगा की कुछ लोगों की आदत होती हैं कि वो सुबह उठते ही सबसे पहले सिगरेट पीते हैं। ऐसा करने वाले लोगों की सेहत पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। इस बुरी आदत की वजह से इंसान कम उम्र में भी ज्यादा उम्र का दिखने लगता है। और चेहरे पर झाईया भी दिखने लगती है। 
2. देर तक सोने की वजह से आपके सारे काम लेट हो जाते हैं। जिसकी वजह से आप तनाव में आते हैं। आपकी सुबह की शुरुआत तनाव से होती है जिसकी वजह से शरीर असंतुलित हो जाता है और आप बदहजमी और पेट दर्द की समस्या से परेशान हो जाते हैं।
3. कई लोगों को आदत होती हैं कि वो सुबह उठते ही तेज गर्म पानी से नहा लेते हैं। ऐसा करने वाले लोगों के चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। 
4. जो लोग जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर सुबह का नाश्ता मिस कर देते हैं उन लोगों में भी उम्र से पहले ही बुढ़ापा दिखने लगता है। नाश्ता मिस करने की वजह से आपका शरीर कई घंटे भूखा रहता हैं। जिसकी वजह से शरीर को पूरी एनर्जी नहीं मिल पाती हैं और शरीर थका-थका रहता है। कई बार तो ये आदत आपको कई गंभीर बिमारियों की चपेट में भी ला सकती हैं।
Back to top button