कश्मीर में बर्फबारी के चलते सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में, 5 जवान लापता

उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिला के गुरेज में नियंत्रण रेखा पर सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से सेना के 5 जवान लापता हो गए हैं।

देर रात को गुरेज के बक्तोर की नैनापोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इससे वहां डेरा डालने वाले 36 राष्ट्रीय राइफल्स के 5 जवान सोमवार रात से लापता बताए जा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह राहत अभियान छेड़ दिया गया।

गुरेज में रविवार से लगातार बर्फबारी हो रही है। नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में इस समय पांच फीट बर्फ है। सेना के जवान आधुनिक उपकरणों, खोजी कुत्तों की सहायता से लापता जवानों को तलाशने में जुटे हैं। क्षेत्र में बर्फबारी जारी है व खराब मौसम राहत अभियान में बाधा डाल रहा है।

इसे भी पढ़े: पानी की बोतल को MRP से ज्यादा बेचने पर होगी जेल

इस वर्ष जनवरी महीने में भी गुरेज में सेना की दो चौकियों के हिमस्खलन के कारण तबाह हो जाने से पंद्रह सैनिकों की मौत हो गई थी।

Back to top button