डुअल कैमरे वाले बजट स्मार्टफोन की आज दूसरी सेल, ऐसे करे…

लेनोवो ने हाल ही में भारत में K8 Note लॉन्च किया है. आज दोपहर 12 बजे इसकी दूसरी सेल लगेगी. इसे सिर्फ अमेजॉन इंडिया से ही खरीदा जा सकेगा. अमेजॉन के मुताबिक 18 अगस्त को K8 Note की पहली सेल थी और इस दौरान 8 मिनट से भी कम में आउट ऑफ स्टॉक हो गया. उम्मीद है आज भी ऐसा ही होगा.

 Dual camera budget smartphone

अमेजॉन इंडिया का दावा है कि Lenovo K8 Note के लिए 7 लाख Notify me अलर्ट्स मिले थे . आपको बता दें कि 9 अगस्त को इसके लॉन्च का ऐलान हुआ था. इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया गया डुअल कैमरा सेटअप है. इसकी कीमत 12,999 रुपये है और यह दो कलर वैरिएंट वेनम ब्लैक और फाइन गोल्ड में उपलब्ध होगा.

इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. एक में 3GB रैम के साथ 32GB मेमोरी जबकि दूसरे वैरिएंट में 4GB रैम 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. टॉप मॉडल यानी 64GB वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. माइक्रो एसडी कार्ड की जरिए इसकी मेमोरी बढ़ा कर 128GB तक की जा सकती है.

ना हों कन्फ्यूज: समझें- क्या है मौलिक अधिकार और क्या होगा असर?

लॉन्च ऑफर के तहत इसके साथ मोटो स्पोर्ट्स हेडफोन्स पर 900 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. लेकिन आपको बता दें कि मोटोरोला के हेडफोन्स का सपोर्ट नहीं मिलता. यानी अगर आपका हेडफोन खराब हो गया है और वॉरंटी पीरियड में है तो भी सर्विस सेंटर पर आपको इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा. इसलिए ध्यान रखें.

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट दिया गया है. 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन मीडियाटेक का डेटा कोर यानी 10 कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो इसकी खासियत भी कही जा सकती है. सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसमें फ्लैश भी दिया गया है. डुअल रियर कैमरे के जरिए बोके इफेक्ट वाली तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं.

Back to top button