DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में कई पदों पर निकलीं भर्तियां

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की तरफ से विभिन्न विभागों में कल्याण अधिकारी, परिवीक्षा अधिकारी और जेल कल्याण अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 05 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 03 जनवरी 2024 तक है।
DSSSB Recruitment रिक्तियों का विवरण
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में समाज कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग में कल्याण अधिकारी, परिवीक्षा अधिकारी और जेल कल्याण अधिकारी पदों पर 80 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
DSSSB आवेदन शुल्क
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की भर्ती में उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित उम्मीदवारएवं भूतपूर्व सैनिक श्रेणी को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
DSSSB Recruitmentशैक्षणिक योग्यता
डीएसएसएसबी गैर-शिक्षण भर्ती के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सामाजिक कार्य या कला (समाजशास्त्र) या क्रिमिनोलॉजी में पीजी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।





