आंवलें का जूस पीने से हो सकते हैं कई फायदे, जानें क्या हैं ये

नई दिल्ली। आंवले को पोषक तत्व का ‘किंग’ माना गया है। आंवले में सभी मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। आंवला हमारे शरीर के बीमारियों को भी दूर भागता है। आंवले का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। आप चाहें तो आंवले को अपने डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। आप आंवले का आचार, जूस या जैम बनाकर इसको खाने या सुबह नाश्ते में जूस के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

आंवले में विटामिन C की मात्रा मौजूद रहती है। ये हमारे बॉडी में मेटाबोलिज्म और इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है। आंवला हमारे शरीर में कोल्ड और इन्फेक्शन को होने से रोकता है। आयुर्वेद के मुताबिक ये सभी रोग को होने से पहले ही नष्ट कर देता है। तो आइए आंवले से होने वाले फायदे।

मुंह के छाले-

डॉक्टर्स के अनुसार आंवला खाने से आप मुंह के छालों से भी छुटकारा पा सकते हैं। आंवले को लोग एक घरेलु उपचार में भी उपयोग करते हैं। आप रोजाना 2 चमच्च आंवले के रस में शहद मिला के पीने से आपकी खांसी और झुकाम दूर हो जाता है, साथ ही मुंह में हुए छालों से छुटकारा पाने के लिए आप आंवले के जूस से गरारा करे। इससे आपका छाला दूर हो जायेगा।

कोलेस्ट्रॉल रहे सही-

डेली आंवले का जूस पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल एक दम बैलेंस रहता है। इसके अलावा शरीर को भी सेहतमंद बनाये रखता है।

अस्थमा के लिए फायदेमंद-

बता दें कि आंवला अस्थमा जैसे बीमारी को सही रखता है और आपके डायबिटीज को भी कंटोल करने में मदद करता है। पाचन के लिए भी आंवले को सही माना गया है।

बालों को बनाये मजबूत-

आंवला न सिर्फ आपके शरीर बल्कि आपके बालों को भी मजबूत बनाता है। आंवला का सेवन करने से ये बालों का प्रोटीन बढ़ाता है। ये बालों को झड़ने सर रोकता है साथ ही जड़ो से मजबूत बनता है।

लिवर रहे सुरक्षित-

आंवला लिवर को सुरक्षित बनाने के लिए अपने सभी पोषिक तत्वों को मिला देता है, जिससे आपका लिवर सुरक्षित रहे। ये शरीर के सभी विषैली पदार्थों को शरीर से निकाल फेकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button