स्टेशन पर कुर्सी के पास मिला अजगर सांप और फिर…

रांची रेल मंडल के अंतर्गत सुईसा स्टेशन पर देर रात एक अजगर साँप आ गया। इसकी सूचना एक रेलवे स्टाफ ने आरपीएफ को दी। सूचना पाकर तुरंत स्‍टेशन में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक केके सिंह, आरक्षी बिजय उरांव, ए लकड़ा स्टेशन पहुंचे एवं देखा कि एक बड़ा-सा अजगर सांप स्टेशन मास्टर की कुर्सी के पास बैठा हुआ है। इसी दौरान बैरक से उपस्थित अधिकारी निरीक्षक लाल बाबू यादव, उप निरीक्षक बिकास कुमार एवं जवान भी स्टेशन आए।

सब लोगों ने मिलकर अजगर सांप को निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह दरवाजे के पीछे जाकर छुप गया। बहुत हिम्मत दिखाकर आरपीएफ के जवान कुक हेमराज शर्मा एवं वीर बहादुर राय ने एक डंडे के सहारे उस अजगर सांप को पकड़ कर वेटिंग हॉल में रखा। स्टील के डस्टबिन में डालकर ऊपर से लोहे के ढक्कन से ढक दिया।

सुबह में इसकी सूचना वन विभाग बाघमुंडी को दी गई। सूचना पाकर सुबह छह बजे बजे वन विभाग के अधिकारी शंकर चंद्र गोराई अपने जवानों के साथ सुईसा स्टेशन आए एवं अजगर को डस्टबिन से निकाल कर अपने साथ ले गए। रात्रि को हेमराज शर्मा एवं वीर बहादुर राय द्वारा किए गए इस साहसिक कार्य की स्टेशन मास्टर एवं स्टाफ ने बहुत सराहना की।

Back to top button