मुंबई: बारिश के पानी में बहे डॉ. अमरापुरकर, तलाश जारी अबतक नहीं मिला शव

पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। सड़कें, रेल पटरियां सब पानी में डूबी हुई हैं। हालांकि बुधवार को बारिश कम होने की वजह से जरूर लोगों को राहत मिली है।
मगर इस बीच मुंबई के 59 साल के बॉम्बे हॉस्पिटल के गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक अमरापुरकर को ढूंढने के लिए लोअर परेल में खोज जारी है, जहां आखिरी बार उन्हें मंगलवार को देखा गया था।
अमरापुरकर की भांजी पल्लवी गोडबोले ने बताया कि बारिश में कार फंसने की वजह से वो पैदल ही घर जाने के लिए निकले। ताकि वो जल्दी पहुंच सके क्योंकि जिस जगह पर उनकी गाड़ी बारिश में फंसी थी। वहां से उनके घर की दूरी केवल 10 मिनट की ही थी।
इसे भी पढ़े: खुलासा: मोदी नहीं! राम रहीम को जेल भेजने के पीछे इस दिग्गज का हाथ
लोअर परेल में स्थित इंडिया बुल्स के नजदीक उनका छाता मिलने से यह संदेह गहरा हो गया कि वे मैनहोल में गिर सकते हैं। मंगलवार पूरी रात बीएमसी, पुलिस और गोताखोर उन्हें ढूंढते रहे।परिवार के लोगों को आशंका है कि संभवत: सड़क पर पानी भरे होने के चलते वह मैनहोल में गिर गए होंगे। पुलिस ने डॉक्टर के लापता होने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस बीच दादर के मटकर रोड पर खुले पड़े एक मैनहोल में एक व्यक्ति के गिरकर मरने की खबर है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।





