Dostana 2 पर लटकी बंद होने की तलवार

लंबे समय से निर्माता करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म दोस्ताना 2 का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। कई सालों से इसको बनाए जाने की कोशिश चल रही है। लेकिन किसी न किसी कारण के ये मूवी अटक जाती है। पहले एक-एक करके लीड कास्ट ने फिल्म का साथ छोड़ा और उनके स्थान पर नए कलाकार आए।

अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर ने भी दोस्तान 2 की मेकिंग से मुंह मोड़ लिया है, जिसकी वजह से करण जौहर की मूवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

चर्चा में दोस्ताना 2
साल 2008 में प्रदर्शित जान अब्राहम तथा अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म दोस्ताना की सीक्वल दोस्ताना 2 बनाने की कोशिश में फिल्मकार करण जौहर पिछले काफी समय से लगे हैं। हालांकि, इस फिल्म की राह में आने वाली मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

पहले करण यह फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी के साथ बनाने वाले थे। फिर उनके और कार्तिक के बीच विवाद हुआ और कार्तिक ने दोस्ताना 2 छोड़ दी। फिर तय हुआ कि दोस्ताना 2 अभिनेता लक्ष्य और विक्रांत मेस्सी के साथ बनाई जाएगी। जिसे फिल्मकार कालिन डिकुन्हा निर्देशित करेंगे। हालांकि, फिर कुछ कारणों से कालिन ने स्वयं को फिल्म से अलग कर लिया। उसके बाद करण ने लाल सिंह चड्ढा फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन को निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी।

फिल्म की पटकथा पर भी दोबारा काम हुआ, लेकिन अब खबरें हैं कि अद्वैत ने भी यह फिल्म छोड़ दी है। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, अद्वैत ने यह फिल्म किसी विवाद के कारण नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत कारणों से छोड़ी है।

जिससे दोस्ताना 2 एक बार फिर अटक गई है। अब करण ने एक बार फिर ऐसे निर्देशक की खोज शुरू कर दी है, जो दोस्ताना 2 को उनकी योजनाओं के अनुसार निर्देशित कर सके। वहीं लक्ष्य आगामी दिनों में फिल्म लग जा गले में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे।

दोस्ताना रही थी हिट
जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर दोस्ताना फिल्म अपने समय की सफल मूवीज में शुमार हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन शानदर रहा था और ये हिट मूवी साबित हुई थी।

Back to top button