भूल से भी शुक्रवार के दिन न करें ये काम, नहीं तो घर में आर्थिक समस्या हो जाएगी उत्पन्न

शुक्रवार (Friday) का दिन यानि की मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का दिन होता है। इस दिन लोग ज्यादा से ज्यादा कोशिश करते हैं कि वे मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकें जिससे भविष्य में आगे कभी आर्थिक समस्या उत्पन्न ना हों। वैसे तो हर दिन हम किसी न किसी एक भगवान की पूजा करते हैं और सबके महत्व अलग-अलग भी होते हैं लेकिन मां लक्ष्मी के इस दिन की मान्यता ज्यादा होती है।
क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि धन की जरूरत हर किसी को होती है और इसके बीना गुजारा कर पाना नामुमकिन है और धन समस्याओं को हटाने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी का ध्यान जरूरी है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है और ऐसा माना जाता है कि जो भी इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करता है या फिर उनका ध्यान करता है उनकी इच्छा जल्द पूरी हो जाती है।
लेकिन इस दिन कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखें और भूलकर भी इन कामों को न करें जिससे आपको भविष्य में होने वाली आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े। तो चलिए जानते हैं किन कामों को करने से आपको धन की हो सकती हैं हानि।
शाम को सोना
शाम के समय सोना आपकी आर्थिक समस्या को उत्पन्न कर सकता है। वो इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शाम को सोने से घर में लक्ष्मी माता (Goddess Lakshmi) नहीं आती हैं। शाम का समय पूजा पाठ का होता है और यदि आप पूजा पाठ के समय सो रहे हों तो इसे एक तरह से नेस्ती फैलाना ही कहा जाता है। यहां तक की अधिकतर देवी देवता भी शाम के समय ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
घर को गंदा रखना
यूं, तो घर की साफ-सफाई बहुत आम बात है लेकिन जो लोग आल्स्य के चक्कर में अपनी घर की साफ-सफाई नहीं करते हैं उनके घर में लक्ष्मी मां कभी प्रवेश नहीं करती। घर में पड़ी धुल मिट्टी और दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे रहने से आपके घर में लक्ष्मी जी कभी प्रवेश नहीं करती हैं। और यही कारण होता है कि आपको धन संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
स्त्री का निर्रादर
स्त्री को एक जगत जन्नी के रूप में भी पूजा जाता है और साथ ही ये हर घर की शोभा भी बढ़ाती है। लेकिन हमारे समाज में आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो स्त्रियों का सम्मान नहीं करते हैं और उनके साथ दुर्रव्यवहार करते हैं। वैसे तो महिलाओं को घर की लक्ष्मी भी कहा जाता है मगर आजकल इन्हीं महिलाओं को लोग अपने पैरो से रौधंते हैं, उनके साथ मार पिटाई करते हैं और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।
जानवरों की हत्या न करें
इस दिन आप जानवरों को किसी तरह से नुकसान ना पहुंचाए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जानवरों को मारने से लक्ष्मी मां रूष्ट हो जाती हैं। और घर में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि आज के दिन मांस मच्छी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन घर में घुसने वाले अन्य जीवो जैसे चूहे, छिपकली या किसी ने जानवर को ना मारे।





