भारतवंशी राज शाह को डोनाल्ड ट्रंप ने संचार टीम में किया शामिल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में भारतवंशी राज शाह को नियुक्त किया गया है। राज शाह को संचार टीम में शामिल किया गया है। राज शाह राष्ट्रपति के उप सहायक और मुख्य उपप्रेस सचिव के तौर पर कार्य करेंगे। राज शाह को प्रशासनिक कार्य का पूर्व अनुभव है। वे पहले राष्ट्रपति के उप सहायक और उप संचार निदेशक रहे हैं। उन्हें रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में अनुसंधान निदेशक के पद पर नियुक्त किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि बड़े पैमाने पर ट्रंप प्रशासन में भारतवंशी अमेरिकी अपनी सेवाऐं दे रहे हैं। इन लोगों के पास ट्रंप प्रशासन के महत्वपूर्ण पद हैं। राज शाह का जन्म अमेरिका में कनेक्टिकट में हुआ था। उनके माता पिता वर्ष 1980 में ही अमेरिका चले गए थे। उनकी माता कच्छ क्षेत्र की थीं। इसके अतिरिक्त भारतीय मूल की मनीषा सिंह को विदेशमंत्री की आर्थिक और व्यापारिक मामलों की सहायक नियुक्त किया गया हैं।
इसे भी पढ़े: मलेशिया में हुआ बड़ा हादसा स्कूल में आग लगने से 25 लोगों की मौत
दूसरी ओर होप हिक्स जो कि पहले राष्ट्रपति के सहायक थे उन्हें अब संचार निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। यही नहीं मर्सेड्स लेप को ट्रंप ने अपना सहायक और रणनीतिक संचार के लिए वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है। राज शाह को डोनाल्ड ट्रंप के खास विश्वास पात्र लोगों में गिना जाता है। 32 साल के राज शाह राष्ट्रपति के उन चुनिंदा सहायकों में से एक हैं जो 20 जनवरी को उनके 45वें राष्ट्रपति के बतौर शपथ लेने के महज कुछ घंटों में ही व्हाइट हाउस पहुंच गए थे।





