ऐसे करेंगे रिटायरमेंट की प्लानिंग तो रहेंगे चिंतामुक्त ये है 5 सबसे उपयोगी टिप्स

नई दिल्लीः आज आप अपने प्रोफेशन में कितनी भी अच्छी प्रोजिशन पर क्यों नहीं हो, लेकिन सभी को रिटायरमेंट के बाद की चिंता रहती है. सभी सोचते हैं कि अगर उनके परिवार ने रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल हेल्प नहीं की तो उनका क्या होगा. अगर आपके अंदर भी इस तरह प्रश्न उठते हैं तो 50 साल की उम्र से ही आपको रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग कर लेना चाहिए. ताकि आगे परेशानी न हो. आगे पढ़ें किस तरह से आप रिटायरमेंट की प्लानिंग करें.

Doing this will be a retirement planning, free of charge

1. फालतू खर्चों पर करें कंट्रोल

सबसे पहले तो घरेलू खर्चों पर कंट्रोल करें. कई सारे सामान ऐसे होते हैं जिन पर ज्यादा पैसा लगाना बेकार का सौदा हो सकता है. जैसे कि कार, एसी, फ्रिज वगैरह इन सब का दाम आगे जाकर गिरता है. इन पर सोच समझकर 50 साल के बाद पैसा खर्च करें. इस बात का ध्यान रखें कि रिटायरमेंट के बाद पैसा आना बंद हो जाता है. लेकिन खर्च होना बंद नहीं होता है. ऐसे में आपको खुद पर कंट्रोल करते हुए बहुत सारी इच्छाओं को मारना होगा.

दो तरह के खर्च होते हैं. जिन में पहले होते हैं मैंडेटरी खर्च. इस तरह के खर्च को आप होने से नहीं रोक सकते हैं. जिनमें रोज उपयोग होने वाले सामान अनाज आदि शामिल होते हैं. घर में काम करने वाले स्टॉफ की सैलरी और दवाई भी इसी में आती है. लेकिन एक वो भी तरह के खर्चें होते है जिनको आप रोक सकते हैं. जिनमें बाहर का खाना खाना, घूमने जाना, ज्यादा बाहर फिल्में देखने जैसे खर्च ज्यादा होते हैं.

2. कम उम्र से पैसा बचाना शुरू करें

कम उम्र से अगर आप अपना पैसा सेव करना शुरु करते हैं, तो ये आपके लिए सबसे बेहतर है. जल्दी पैसा जमा करेंगे तो उन पर मिलने वाला ब्याज भी ज्यादा हो जाएंगा. इससे आपको फायदा मिलेगा. उदाहरण के तौर पर अगर आपने 10 हजार रुपये बैंक में जमा किये है तो 30 साल बाद 8 फीसदी ब्याज के हिसाब से ये पैसा 1 लाख रुपये हो सकता है.

3. रिटायरमेंट के पहले ही चुका लें सारे लोन

रिटायरमेंट के पहले आप सभी कर्ज से मुक्त हो लें. इसलिए कोशिश करें कि 50 वर्ष की उम्र के बाद ऐसे बड़े खर्चे न करें जिनके चलते आपको रिटायरमेंट के बाद भी अपना पैसा बैंक को देना पड़े.

4. रिटायर होने के बाद भी करते रहें कुछ काम

रिटायरमेंट होने के बाद खाली न बैठे, बल्कि जॉब के साथ ही कोई दूसरा जेब देख लें. ये बहुत ही खराब सोच है कि रिटायरमेंट के बाद घर बैठकर आराम किया जाएं. ऐसा करने से आप अपने सारे संपर्क और क्रिएटिविटी खत्म कर रहे हैं. बहुत से लोग सोचते हैं कि रिटायरमेंट के बाद उनके घर वाले या फिर दोस्त मदद के लिए आएंगें. लेकिन आज के दौर में किसी से भी मदद की उम्मीद करना गलत होगा. आप चाहें तो रिटायरमेंट के बाद अपना बिजनेस कर सकते हैं. इसके साथ ही किसी कॉलेज में या स्कूल में जाकर पढ़ा सकते हैं.

5. रिटायरमेंट के पहले करें ऐसेट एलोकेशन

पांचवीं और महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको रिटायरमेंट के पहले पहले आपके पास बचाया हुआ पैसा कुछ भागों में बांट लेना चाहिए. जैसे कि 30 फीसदी पैसा आपको प्रॉपटी में, 30 फीसदी इक्विटी और 30 फीसदी पैसा बैंक में फिक्स जमा करना चाहिए. साथ ही 10 फीसदी पैसा गोल्ड पर लगाना चाहिए.

Back to top button