डॉक्‍टर की गन्दी करतूत आई सामने, 20 दिनों तक बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप

डॉक्‍टर धरती के भगवान माने जाते हैं, लेकिन बिहार में उनपर हैवानियत का नंगा खेल करने का आरोप लगा है। मामला सीतामढ़ी के एक नर्सिंग होम में एक युवती को बंधक बना ब्‍लैकमेलिंग तथा 20 दिनों तक गैंगरेप करने का है। किसी तरह छूटकर भागी युवती ने इसका खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्‍टर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।Doctor's messy hand

जानकारी के अनुसार मोतिहारी की रहने वाली एक युवती इलाज के सिलसिले में सीतामढ़ी के एक नर्सिंग होम पहुंची। वहां उसे कैद कर लिया गया। डॉक्‍टरों व अन्‍य ने उसके हाथ-पांव बांधकर गैंगरेप किया तथा इसका वीडियो बना लिया। फिर, उसे कैद कर लिया।

नर्सिंग होम में उसे हाथ-पांव बांधकर रखा जाता था तथा रेप का वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। उसे 20 दिनों तक इसी अवस्‍था में रखकर गैंग रेप किया जाता रहा। एक दिन किसी तरह मौका पाकर वह भागने में कामयाब रही।

इसे भी पढ़े: शर्मनाक: कुत्‍ते के साथ अश्‍लील हरकत करते CCTV में कैद हुआ 41 साल का…

पीड़ित युवती भागकर नजदीक के पुपरी थाना पहुंची, जहां उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी डॉक्‍टर सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुपरी थानाध्‍यक्ष के अनुसार गिरफ्तार लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Back to top button