क्या आप भी चाहते चाहते हैं आपका बच्चा टॉप करे तो ऐसे रखें उसकी डाइट का ख्याल

एग्जाम का डर न केवल बच्चों को होता बल्कि पैरंट को भी इसकी टेंशन होती है. अगर आप चाहते हैं कि बच्चे एग्जाम में अच्छे नंबर लाएं तो उनके डेली रूटीन में थोड़ा हेल्दी और लाइट चीजों को शामिल करें. इन चीजों को बच्चों को खिलाएंगे तो उनका दिमाग अच्छे काम करेगा और बीमार होने से भी बचेंगे…
ब्रेकफास्ट में दें उपमा, खिचड़ी या इडली
दिन की शुरुआत अच्छी हो तो सब अच्छा रहता है. इसलिए बच्चों के दिन की शुरुआत हेल्दी और हैवी ब्रेकफास्ट से करें . नाश्ते में उन्हें ओट्स,उपमा , खिचड़ी या फिर इडली दें जिससे उन्हें पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोस मिलता रहे.
ज्यादा मीठा न खिलाएं क्यूंकि इससे एकदम शुगर लेवल बढ़ जाता है. मीठा खाने से भूखी मिटती नहीं बल्कि बीच-बीच में बढ़ने लगती है. खाने में ज्यादा देर का गैप भी ठीक नहीं है. थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चों को कुछ न कुछ खिलाते रहें. दिन में दो बार ही हैवी डाइट प्लान करें.
कोल्ड्रिंक्स से बढ़िया है नींबू पानी
एग्जाम के दौरान बच्चे ज्यादा देर तक पढ़ाई करते हैं ऐसे में उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होना चाहिए. जितना ज्यादा पानी पिएंगे, उतना ही उनका concentration बढ़ेगा. अगर सादा पानी पीने देने से मुंह बनाते हैं तो जूस, नींबू पानी, ग्रीन टी या छाछ से उन्हें लुभाएं.
इन दिनों जंक फूड से रखें दूर
बाहर का खाना अच्छा तो लगता है पर एग्जाम के दौरान बाहर खाने से तबीयत बिगड़ सकती है. ध्यान दें कि आपके बच्चे बाहर न खाएं. अगर ज्यादा ही जिद करें तो खाना वहीं से मंगवाए जहां हाइजीनिक मिलता ह.
हरी सब्जियां रखेंगी बीमारियों से कोसों दूर
बच्चों को गाजर, कद्दू, हरी सब्जियां, मछली और अंडा खिलाएं. ये आपके बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे और उन्हें कभी बीमार नहीं होने देंगे.
फ्रूट्स जरूर खिलाएं
खाने में ज्यादा देर का गैप न दें. थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चों को कुछ न कुछ खिलाते रहें. दिन में दो बार ही हैवी डाइट प्लान करें. इसका सबसे अच्छा विकल्प है फ्रूट्स खिलाना.
अगर बच्चे करते हैं नॉन वेज से परहेज तो…
मेमोरी बढ़ाने के लिए जरूरत होती है ओमेगा 3 फैटी एसिड की. फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा काफी पाई जाती है पर अगर बच्चे नॅान वेज पसंद नहीं करते हैं खाने में शामिल करें अल्सी के बीज, कद्दू के बीज, तिल, सोयाबिन का तेल. कम तेल में पका खाना ही खिलाएं.
चाय, कॉफी, कोला से करें तौबा…
चाय, कॅाफी, कोला से बच्चों को दूर रखें. इन चीजों के पीने से उन्हें नींद नहीं आएगी और स्वस्थ दिमाग के लिए नींद बहुत जरूरी है.





