झाड़ू के साथ कभी भी न करें ऐसा काम, बन जाएगा बर्बादी कर कारण…

वास्तु शास्त्र सदियों से लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है लेकिन आजकल लोगों का विश्वास इस पर और भी बढ़ गया है। वास्तु शास्त्र में एनर्जी को महत्व दिया जाता है। आपके घर में और आसपास के वातावरण में जिस प्रकार की एनर्जी होती है, वैसा ही प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। घर या ऑफिस में साफ-सफाई के लिए हम झाड़ू का उपयोग करते हैं। हिंदू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए तो दीवाली या लक्ष्मी पूजन के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। आज हम अपने इस लेख में झाड़ू से जुड़ी वास्तु की महत्वपूर्ण बातों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिनको अगर आपने नजरअंदाज किया तो आर्थिक संकट और कई प्रकार की समस्याएं जीवन में आ सकती हैं…

झाड़ू के वास्तु उपाय

– घर या ऑफिस में झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए, उसे पट करके रखना चाहिए। खाड़ी झाड़ू अपशगुन और मुसीबतों की कारण मानते हैं।

– झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है इसलिए इसको पैर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप झाड़ू के पैर लगाते है तो ऐसा करना लक्ष्मी का अनादर करने जैसा होता है। इससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। वैसे भी झाड़ू का संबंध सकारात्मकता और स्वच्छता से है उसे पैर न लगाएं।

– टूटी हुई झाड़ू का उपयोग घर की साफ-सफाई में नहीं करना चाहिए। इसे नकारात्मक माना जाता है। टूटी हुए झाड़ू का उपयोग करने से दरिद्रता आती है। नई झाड़ू को खरीदने के लिए शनिवार का दिन अच्छा माना जाता है।

– घर की साफ सफाई के बाद झाड़ू को खुले में सबकी नजरों के सामने नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है।

– धार्मिक मान्यता के अनुसार रात्रि के समय या कहें तो सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है

– घर की साफ सफाई करने के बाद झाड़ू को घर की दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा वाले कमरे में रखें। यह दिशा इसके लिए अच्छी मानी जाती है। उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू रखने से आय प्रभावित होता है।

– शाम के समय झाड़ू लगाते हैं, तो कूड़े को कचरे के डिब्बे में ही रखना चाहिए। अगले दिन सुबह बाहर फेंकना चाहिए। शाम को कूड़ा बाहर फेंकना अशुभ माना जाता है।

– झाड़ू को अपने बेडरूम या किचेन में नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक संकट की स्तिथि पैदा होती है।

Back to top button