देश के बड़े मुस्लिम संगठनों ने की अपील, बकरीद पर सड़कों पर कुर्बानी न दें

नई दिल्ली. देश के सभी बड़े मुस्लिम संगठनों ने समुदाय के लोगों से अपील की है कि बकरीद के दौरान सड़कों पर पशुओं की कुर्बानी न दें और साफ-सफाई बनाए रखें। दूसरे धर्मों को मानने वालों की आस्था का भी सम्मान करें और ऐसा कुछ भी न करें, जिससे लोगों को शिकायत का मौका मिले।
 Do not sacrifice the streets on the streets of Makkah, the appeal of the big Muslim organizations of the country
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमात-ए-इस्लामी, जमीयत उलेमा-ए-हिंद, ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशवरत और मरकाजी जमियत अहले हदीस ने साझा बयान में मुस्लिम समुदाय से यह अपील की है। इसमें कहा गया है, ‘पशुओं की कुर्बानी सड़कों के बजाय खुली और साफ-सुथरी जगह पर करें। बकरीद 2 सितंबर को देशभर में मनाई जानी है।
 
Back to top button