भूल से भी घर की इस दिशा में ना रखे झाड़ू, वरना बुरे वक्त का करना पड़ सकता है सामना…

घर में सफाई करना भी दैनिक धार्मिक संस्कारों से जुड़ा कार्य है। सफाई से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। कचरा, धूल, गंदगी आदि से नकारात्मकता का वातावरण बनता है। इसके निवारण के लिए जरूरी साधन है – झाड़ू।

यह घर की सफाई के साथ ही उसकी दरिद्रता को भी दूर करती है। वास्तु में झाड़ू से संबंधित कई बातों का उल्लेख किया गया है। अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू की सही दिशा जहां निगेटिविटी को दूर करके सुख-समृद्धि लाती है, वहीं झाडू से जुड़ी एक भी गलत बात कई परेशानियों को बुलावा देती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू रखने के लिये दक्षिण पश्चिम कोण या पश्चिम दिशा का चुनाव करना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती, जबकि ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू कभी भी नहीं रखनी चाहिए। 

Back to top button