सर्दियों में भूलकर भी ना खिलाएं बच्चों को ये… चीजें वरना पड़ सकता हैं भारी

सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। सर्दियों के मौसम में बच्चों के खान- पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिस वजह से सर्दियों में ठंड की वजह से बच्चों के बीमार होने की संभावना अधिक रहती है। खान- पान में ध्यान रखने से बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सर्दियों के मौसम में बच्चों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं का खतरा रहता है। अगली स्लाइड्स में जानिए उन चीजों के बारे में जिनका सेवन सर्दियों के मौसम में बच्चों ने नहीं करना चाहिए

अधिक तेल वाले खाने से परहेज करें
सर्दियों के मौसम में बच्चों को अधिक तेल वाले खाना नहीं देना चाहिए। अधिक तेल वाले खाने का सेवन करने से बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।

कैंडिज के सेवन से परहेज
सर्दियों में बच्चों को कैंडिज के सेवन से परहेज करना चाहिए। कैंडिज का सेवन करने से वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। सर्दियों में बच्चों को कोल्ड ड्रिंक, चॅाकलेट भी न खिलाएं।

मैयोनीज
मैयोनीज में हिस्टामाइन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को एलर्जी से लड़ने में मदद करता है, परंतु सर्दियों में शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने की वजह से गले से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें टमाटर, एवोकाडो, बैंगन, छाछ और अचार में भी हिस्टामाइन काफी मात्रा में पाया जाता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स
सर्दियों के मौसम में बच्चों को अधिक मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं देने चाहिए। इन चीजों का अधिक सेवन करने से बच्चों को कफ की समस्या हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

Back to top button