भूलकर भी ना खाए इन चीजो के साथ शहद नहीं तो….

आप अगर मीठा खाने का शौक रखते हैं, तो कोशिश करें कि चीनी की जगह शहद या गुड़ का सेवन करें जिससे कि न सिर्फ आपको मिठास मिले बल्कि आप हेल्दी भी रह सकें। शहद का प्रयोग औषधि रूप में भी होता है। शहद में ग्लूकोज व अन्य शर्कराएं तथा विटामिन, खनिज और अमीनो अम्ल भी होते हैंं जिससे कई पौष्टिक तत्व मिलते हैं, जो घाव को ठीक करने और ऊतकों के बढ़ने के उपचार में मदद करते हैं। आयुर्वेद में शहद को जीवाणु-रोधी माना जाता है। कई लोग सर्दियों में शहद का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके फायदों के साथ कुछ सावधानियां भी जान लेनी चाहिए। आइए, जानते हैं शहद का सेवन करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

ठंड में शहद खाने के फायदे 
अनिद्रा दूर करे।
पाचन क्रिया को ठीक रखे।
खांसी से छुटकारा।
ग्लोइंग स्किन के लिए।
सिर दर्द को दूर करे।
थकान मिटाए।
वजन कम करने में मददगार।
पेट की चर्बी कम करे।

इन चीजों के साथ न करें शहद का सेवन 
-शहद में गर्म होता है। इसे गर्म खाने के साथ खाने से बचना चाहिए, नहीं तो दस्‍त की संभावना होती है।
-चाय या कॉफी के साथ शहद के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ा देता है। इससे घबराहट  बढ़ने की संभावना होती है।
-शहद के साथ मूली खाने से बचना चाहिए, इससे शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं।
-मीट और मछली के साथ शहद खाने से शरीर में टॉक्सिन पैदा होता है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
– घी व शहद को समान अनुपात में मिलाकर सेवन न करें। यह विषाक्त हो सकता है।

Back to top button