सावन के सोमवार के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां वरना नाराज हो जायेंगे भोलेनाथ

महिलाओं के लिए सावन के महीने का अपना एक अलग महत्व होता है। इस महीने को शिव जी का महीना कहा जाता है। ऐसे में आप सभी को बता दें कि सावन के महीने में सोमवार के दिन भगवान शिव का पूजन करना हिंदू धर्म में अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं सोमवार को ही भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर भाग जाती है।

भोले को न चढ़ाएं यह चीजें:
शिवजी को सफेद रंग के फूल पसंद होते हैं, लेकिन ध्यान रहे केतकी का फूल सफेद होने के बावजूद शिव जी नहीं पसंद करते हैं।

भगवान शिव की पूजा में शंख से जल अर्पित करने का विधान भी नहीं है, इसलिए ऐसा भूल से भी न करे। भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग भूल से भी नहीं करना चाहिए। शिव पूजा में तिल का प्रयोग मान्य नहीं है। शिव जी की पूजा में अगर आप चावल चढ़ाते हैं तो चावल खंडित यानि टूटे हुए नहीं होने चाहिए।

हल्दी और कुमकुम उत्पत्ति के प्रतीक माने गए हैं, इस कारण इन्हे भी शिव जी को ना अर्पित करें। कभी भी बासी या मुरझाए हुए फूल भगवान शिव को अर्पित नहीं करना चाहिए।

Back to top button