रसोईघर में भूलकर भी न करे ये गलतिया, नहीं तो हो जायेंगे कंगाल

वास्तु का किचन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। और किसी भी घर में रसोईघर घर के स्वास्थ्य और आर्थिक स्तिथि पर बहुत अधिक प्रभाव डालता है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से रसोईघर में आपको इन गलतियों की नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको अमीर से गरीब बनने में देर नहीं लगेगी। आज हम आप सबको बताने जा रहे हैं कि किचन में कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।


कभी कभी आप किचन में कुल्ला और मंजन कर लेते हैं मगर ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो किचन अपवित्र माना जाता है और धन हानि होने की भी शंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: जानिए 1 अप्रैल को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन

किचन में जब भी खाना बनाने के लिए जाएं तो हमेशा नहा धोकर ही किचन में प्रवेश करें क्योंकि लक्ष्मी जी का आगमन साफ सुथरी जगह पर ही होता है।

किचन में कभी भी झाड़ू, पोछा और जूते चप्पल नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से अन्नपूर्णा देवी नाराज हो जाती हैं और घर में हमेशा अन्न की कमी रहती हैं।

Back to top button