जानिए 1 अप्रैल को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो
1अप्रैल दिन रविवार
ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-प्रतिपदा
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:48
सूर्यास्त-06:12
राहूकाल(अशुभसमय)शायं
04:30 से 06:00 बजे तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त- दोपहर 10:52 से 12:25 तक
।।आज का राशिफल।।
मेष:-आज आप ध्यान रखें महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। मानसिक द्वंद्व रह सकता है।पारिवारिक सहयोग से मनोबल मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा
वृषभ:-आज व्यापारिक उत्साह व प्रयास सफलता प्रदान करेंगे, गृहस्थ जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। सरकारी कार्यों से लाभ के योग बन रहें हैं।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
मिथुन:- आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक सम्मान एवं यश मिलेगा। उपयोगी वार्तालाप होगा। किसी समस्या का समाधान आपके प्रयासों से संभव है।धार्मिक कार्यों में मन निरत रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना
कर्क:-आज पूंजी निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। नौकरीपेशा के स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
राशिरत्न:-मोती
सिंह : आपके कार्य की वृत्ति व्यावहारिक होने के साथ मानसिक श्रम प्रधान अधिक रहेगी । संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी। वाहन से सावधानी रखें, व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
कन्या :-आज आपके लोकप्रियता में वृद्धि होगी। धन के निवेश की योजना आपके लिए लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में नई योजना क्रियान्वित हो कर आपको लाभान्वित कर सकेंगी।
राशिरत्न:-पन्ना
तुला :-आज व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन सकती है वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। वाहन तेज गति से न चलाएं।
विरोधी सक्रिय रहेंगे, अस्तु व्यर्थ विवाद में न पड़ें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
वृश्चिक :- आज व्यापार में धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धिकारक योग बन सकते हैं। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। कृषि कार्यों में मंदी आ सकती है ,मकान की समस्या का हल संभव।
राशिरत्न:-मूँगा
धनु :-आज व्यापार में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपरिचित व्यक्तियों का सहयोग आपमें विश्वास का संचार करेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षमता बढ़ने से उत्साह बढ़ेगा।
राशिरत्न:-पुखराज
मकर :-आज आपकी यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया धन राशि वसूली हो सकेगी शैक्षिक उन्नति होगी, यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। कृषि में हानि का सामना करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-नीलम
कुंभ :-आज परिवार में सुख-शांति का अनुभव हो सकेगा। नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। बचत में वृद्धि हो सकेगी,सुदूर यात्रा के सुयोग बन सकते है।
राशिरत्न:-नीलम
मीन :-आज आपको प्रायःसभी कार्यों में शुभ परिणाम मिल सकेंगे । कार्य की सफलता के कारण आपके यश में वृद्धि होगी। निकटतम व्यक्तियों से विशेष लाभ मिल सकेगा ।
राशिरत्न:-पुखराज
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है।
2 आज भगवान का कक्षपावतार दिवस है। तुलसी पत्र से भगवान विष्णु का पूजन करना श्रेयस्कर है।
।।प्रेरणादाई छंद।।
माता पुनि बोली सो मति डोली तजहु तात यह रूपा।
कीजै सिसुलीला अति प्रियसीला यह सुख परम अनूपा।।
अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि माँ कौशल्या प्रभू से कहती है कि जब शतरूपा के रूप में मैन आपसे वर मांगा था कि मेरी ब्रम्ह बुद्धि बनी रहे किन्तु अब वो ब्रम्हविवेक हमें नही चाहिए जिससे मातृ सुख में विघ्न पड़े तो वह बुद्धि प्रभू ने बदल दी मां को वात्सल्य सुख मिलने लगा माता ने कहा कि अब यह चतुर्भुज रूप छोड़ कर शिशु रूप धारण करो जो मुझे अतिप्रिय है। यह सुख मेरे लिए सबसे अनुपम है ।
“अस्तु परमात्मा प्रेम व भक्ति के वशी भूत आज माता कौशल्या के गोद में ललित, पालित हो रहें हैं।”
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद , सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button