इस फिल्म को लेकर दिव्यांका ने किया एकता का बचाव, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल…

टीवी की फेमस बहू दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा ही यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। ट्रोलर्स कभी उनके ड्रेसिंग सेन्स पर कमेंट करते हैं तो कभी दिव्यांका के फिगर पर। इस बार भी दिव्यांका यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं हालांकि इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर हैं।
दिव्यांका इन दिनों ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल में इशिता के लीड रोल में नजर आ रही हैं। हाल ही में दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। हमेशा की तरह इस बार भी दिव्यांका ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।दरअसल, कई सारे स्टार्स ने ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे दिव्यांका ने भी साझा किया। ट्रेलर शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा मेरी अगली फिल्म..जरूर देखें। यह सभी एक्ट्रेसेज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ट्रेलर को शेयर करने के कुछ देर बाद ही दिव्यांका को ट्रोल किया जाने लगा।