दिवाकर भट्ट ने बताया जनभावनाओं के अनुरूप गैससैंण को राजधानी घोषित करे सरकार

हरिद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण को जल्द स्थायी राजधानी घोषित करना चाहिए। कहा कि आगामी एक मई से यूकेडी गांव बसाओ राज्य बचाओ अभियान चलाएगी। 

पत्रकारों से वातचीत में उन्होंने कहा कि दल की ओर से एत मई से गांव बसाओ राज्य बचाओ अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर पलायन रोकने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता जोरों-शोरों के साथ लगेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष में कहा कि लोगों को सब्सिडी की बजाय सस्ता राशन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। ताकि लोग अपना परिवार का भरण पोषण कर सकें। 

उन्गोंने कि सरकार को स्थाई राजधानी की घोषणा जल्द करनी चाहिए। अभी तक सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए, क्योंकि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।  वहीं, कर्ज के चलते किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए कर्ज माफ करना भी जरूरी है। केंद्रीय अध्यक्ष ने किसानों के खेतों में बहकर आय उपखनिज को उठाने की अनुमति देने की वकालत की।

Back to top button