पंजाब: काेहरे और ठंड के कारण स्कूलों में 6 जनवरी तक छुट्टी के आदेश

नवांशहर। कोहरे आैर कड़ाके की ठंड के कारण जिल में सभी स्‍कूलाें को 6 जनवरी त क बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह कदम स्‍कूली बच्‍चों की परेशानी के कारण उठाया है। सुबह घना कोहरा छाने और तापमान काफी कम होने के कारण बच्‍चों को स्‍कूल जाने में परेशानी हो रही थी। 3 से 6 जनवरी तक सभी स्‍कूल बंद रहेंगे।पंजाब: काेहरे और ठंड के कारण स्कूलों में 6 जनवरी तक छुट्टी के आदेश

जिला उपायुक्‍त अमित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। क्षेत्र में आजकल कड़ाके की ठंड पड़ रही है अौर सुबह और शाम मेंं घना कोहरा छाया रहता है। इस वजह से कई जगह स्‍कूल बस भी हादसे के शिकार हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कोहरा छाना जारी रहेगा। 

मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण डिप्टी कमिश्नर ने 3 से 6 जनवरी तक स्‍कूलों को बंद करने का निर्णय किया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, एडिड, प्राइवेट स्कूल इस दौरान बंद रहेंगे। डीसी ने यह आदेश अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि आदेश का उल्‍लंघन करने वाले स्‍कूलाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button