डिस्कवरी चैनल को मिली राक्षसों दुनिया, खोज निकाले कुछ चौकाने वाले सच, देखें तस्वीरें

दैत्याकार इंसानों के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है। लगभग सभी धर्मों के ग्रंथों में ऐसे विशालकाय मानवों की कहानियां दर्ज हैं। लेकिन बहुत सारे लोग मानते हैं कि ये दैत्याकार लोग कभी सचमुच इस दुनिया में होते थे। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जमीन के भीतर दबे कई ऐसे जीवाश्म (फॉसिल्स) और कंकाल मिलते हैं, जो साबित करते हैं कि वास्तव में ऐसे लोग धरती पर हुआ करते थे। दैत्याकार लोगों के बारे में ढेरों दावे हुए हैं, हालांकि उनमें से कई बाद में फर्जी भी साबित हुए हैं।डिस्कवरी चैनल

15 इंच की उंगली किसकी थी?

मार्च 2012 में एक 15 इंच की इंसानी उंगली की तस्वीरें चर्चा में आई थीं। हालांकि ममी के रूप में मिली यह उंगली अब कहां है और किसके पास है, यह अभी तक रहस्य है।डिस्कवरी चैनल

इस उंगली के बारे में सबसे पहले एक जर्मन वेबसाइट में खबर छपी थी। उसके अनुसार यह तस्वीर ग्रेगोर स्पोरी ने 1988 में मिस्र में खींची थी। तब कब्रों और पिरामिडों से चोरी करने वाले एक शख्स ने उन्हें यह उंगली दिखाई थी।

इसे भी पढ़े: ये है साल का सबसे खतरनाक भूकंप की, 400 मरे, 6700 घायल, देखिए दिलदहला देने वाली तस्वीरें

डिस्कवरी चैनल

इसकी तस्वीर लेने के उन्हें 300 डॉलर देने पड़े थे। कुछ बरस बाद जब वे उस शख्स को खोजने गए, तो वह उन्हें नहीं मिला।

10 फीट ऊंचा रहा होगा वह इंसान : 

2008 में जॉर्जिया के कॉकेशस माउंटेन से कुछ बड़ी-बड़ी हड्डियां मिली थीं। इसके आकार के आधार पर अनुमान लगाया गया कि अगर ये किसी इंसान की हैं, तो वह 8 से 10 फीट ऊंचा रहा होगा।

एक प्रतिष्ठित साइंटिस्ट प्रोफेसर वेकुआ इन पर शोध कर रहे थे, लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई। उसके बाद ये हड्डियां भी म्यूजियम से गायब हो गईं।

बड़े पैरों वाला दानव जैसा मानव : 

दुनियाभर में कई जगहों पर चट्टानों के रूप में बड़े-बड़े फुटप्रिंट्स मिले हैं। बहुत सारे लोग इन्हें विशालकाय आदिमानवों का ठोस प्रमाण मानते हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि कार्बन डेटिंग के आधार पर इनमें से कई की उम्र लाखों साल पुरानी बताई जाती है। अगर यह सच होगा, तो फिर दुनिया में इंसान का इतिहास फिर से लिखना पड़ेगा।

ऐसे बड़े-बड़े पैरों में सबसे फेमस है दक्षिण अफ्रीका में मिला गोलियथ्स फुटप्रिंट। स्वाजीलैंड के बॉर्डर पर स्थित म्पलुजी टाउन में मिला यह फुटप्रिंट करीब 4 फुट लंबा है। इसे 20 करोड़ साल पुराना भी बताया जाता है। साइंस की अब तक की जानकारी के अनुसार तब तक धरती पर इंसान नहीं थे।

ऐसा ही अन्य फॉसिल्स फुटप्रिंट कैलिफोर्निया की पहाड़ी पर 1926 में मिला था। यह 5 फुट लंबा था। मैक्सिको, रूस जैसे देशों में भी ऐसे बड़े-बड़े पैरों के निशान मिले हैं।

Back to top button