DGP सुलखान सिंह को मिलेगा एक्सटेंशन,चीफ सेक्रेटरी ने भेजा प्रस्ताव

  • लखनऊ.डीजीपी सुलखान सिंह के 3 महीने के एक्सटेंशन दिए जाने को लेकर यूपी के चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। यूपी डीजीपी सुलखान सिंह इसी महीने की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। हालांकि गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “त्यौहारों के मौसम में नए डीजीपी को माहौल समझने में समय लगेगा। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने मौजूदा डीजीपी का ही कार्यकाल बढ़ाने के लिए केंद्र को आवेदन को भेज दिया है।”
    DGP सुलखान सिंह को मिलेगा एक्सटेंशन,चीफ सेक्रेटरी ने भेजा प्रस्ताव

     एक्सटेंशन मिलने की ये हैं वजह…

    – योगी सरकार के 6 महीने के कार्यकाल में डीजीपी सुलखान सिंह ने कानून व्यवस्था को सुधारने को लेकर कई काम किए। उनके द्वारा एनकाउंटर किए जाने पर सहमित जताते हुए फिर से एक्शन लिया गया।
    – उन्होंने पुलिस में बेईमान कर्मियों को एक जगह से हटाकर दूसरे जिले में ट्रांसफर किया, जिससे पुलिस में भ्र्ष्टाचार भी रुका है।
    – मोहर्रम-दुर्गा पूजा दशहरा के त्योहारों के बीच एकाएक डीजीपी के बदलने से पुलिसिंग पर असर पढ़ सकता हैं।

    अप्रैल महीने के बाद से जताई गई थी संभावना

    – बांदा जिले के रहने वाले सुलखान सिंह 1980 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। इस साल अप्रैल महीने में उन्हें यूपी का डीजीपी बनाया गया था।
    – वह 30 सिंतबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से पहले डीजीपी बनने की लाइन में लगे दूसरी आईपीएस ने दौड़ शुरू कर दी थी।
    – लेकिन यूपी सरकार ने फिलहाल इस पर विराम लगा दिया है। सुलखान सिंह को सेवा विस्तार दिए जाने की संभावना पहले ही जताई जा रही थी।

    इसे भी देखें:- कश्मीर: छुट्टी पर घर आए BSF जवान पर आतंकियों ने की अधाधुंध फायरिंग

    ये डीजीपी पा चुके हैं एक्सटेंशन

    – सपा सरकार में डीजीपी रहे अरविन्द कुमार जैन 31 मार्च 2015 को पूरा होने के आखिरी दिन उन्हें एक्सटेंशन मिला था।
    – यूपी में 1983 में तत्कालीन डीजीपी श्रीश चंद्र दीक्षित को सेवा विस्तार मिला था।

    दौड़ में शामिल अफसरों को झटका

    – इससे डीजीपी बनने की दौड़ में शामिल अफसरों को करारा झटका लगा है। वैसे तो परेड और चाय पार्टी में कई वरिष्ठ अधिकारी नहीं आए थे।
    – लेकिन डीजीपी के एक प्रबल दावेदार न ही विदाई परेड में दिखे और न ही चाय पार्टी में। अफसर भी उनके आने की चर्चा कर रहे थे।
Back to top button