जेल में बंद बाबा ही बना रहेगा डेरे का चीफ, हनीप्रीत से अब नहीं रहा कोई वास्ता

सिरसा| डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां ने कहा है कि फिलहाल डेरा प्रमुख राम रहीम ही बने रहेंगे। विपासना ने यह दावा सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में किया। दरअसल, सिरसा के डीसी प्रभजोत सिंह ने विपासना को डेरा से संबंधित सभी बैंक खातों की डिटेल देने के लिए तलब किया था। जेल में बंद बाबा ही बना रहेगा डेरे का चीफ, हनीप्रीत से अब नहीं रहा कोई वास्ता

डेरे के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलें अफवाह : विपासना

– सोमवार को डीसी (डिप्टी कमिश्नर) व एसपी के साथ बैठक में विपासना ने कहा कि इस काम के लिए कुछ मोहलत देनी होगी तभी डिटेल ली जा सकेगी।बाद में पत्रकारों से बात करते हुए विपासना ने कहा कि डेरे के उत्तराधिकारी को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही है, वे महज अफवाह है। उसमें कोई सच्चाई नहीं है। अभी राम रहीम ही डेरा प्रमुख रहेंगे।
– वहीं, हनीप्रीत इंसां के बारे में पूछे गए सवाल पर उसने कहा कि जिस हनीप्रीत को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं, वे सब काल्पनिक हैं। असलियत यह है कि हनीप्रीत का डेरा से कोई संबंध नहीं है।
– विपासना ने यह भी कहा कि सरकार या प्रशासन जब चाहे डेरा में सर्च ऑपरेशन कर सकते हैं। इसमें डेरा की ओर से किसी भी तरह की रुकावट नहीं डाली जाएगी।

जींद के 32 अफसरों को भेजा जाएगा सिरसा

– रोहतक जेल में बंद राम रहीम के डेरों में जल्द ही सर्च अभियान चल सकता है। इसके लिए आईजी हिसार रेंज ने जींद समेत रेंज के सभी जिलों से सिरसा डेरे में सर्च अभियान के लिए जांच अधिकारियों को सिरसा में ड्‌यूटी पर भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
– जींद से करीब 32 जांच अधिकारियों को सिरसा भेजा जा रहा है। जबकि जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी सिर्फ तैयार रहने को कहा गया है। निर्देश मिलते ही पुलिस फोर्स को भेजा जाएगा।
– गौरतलब है कि राम रहीम को सिरसा डेरे से पंचकूला सीबीआई कोर्ट में 25 अगस्त को पेशी पर ले जाने के लिए जींद के एसपी डाॅ. अरुण सिंह की स्पेशल ड्‌यूटी लगी थी।
– आईजी के साथ वे अपनी देखरेख में बाबा को कोर्ट में लेकर गए थे। उधर, 110 और डेरा समर्थकों को डेरा से निकाल दिया गया है। जबकि डेरा समर्थकों के कुल 34 लाइसेंस हथियार जमा कराए जा चुके हैं।
Back to top button