डेरा सच्चा सौदा फोर्स को ट्रेनिंग वेलफेयर की, साजिश दहशत फैलाने की

श्रीगंगानगर.डेरामुखी विवाद की चलते श्रीगंगानगर में दहशत फैलाने वालों को पकड़ने के बाद नए खुलासे हो रहे हैं। इनमें से एक अनुयायी तो ऐसा है जो डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन वैलफेयर फोर्स से जुड़ा है। ग्रीन फोर्स का गठन आपदा प्रबंध जैसे बाढ़, भूकंप, अतिवृष्टि व आगजनी के बाद तुरंत मदद पहुंचाना के उद्देश्य से किया गया था। श्रीगंगानगर शहर में बीते दिनों की गई आगजनी की घटना को अंजाम देने का मास्टरमाइंड इसी फोर्स का सदस्य रहा है। Dera Sacha Sauda Sauda Force to train welfare, to spread conspiracy

डेरा समर्थकों की बैठक में तय हुआ ये सब…

– पुलिस जांच में सामने आया कि लालचंद की ढाणी में रहने वाले विक्रम खुंगर इंसां पुत्र सोहनलाल, संजय उर्फ अजय जग्गा और वेदपाल के घरों पर चुनिंदा डेरा समर्थकों की बैठकें बुलाई गई थी। यहां तय हुआ कि यदि फैसला डेरा प्रमुख के खिलाफ आया, तो केन्द्रीय बस अड्डा परिसर, बीएसएनएल एक्सचेंज, चहल चौक बिजलीघर सहित कई जगहों पर पेट्रोल बम फेंके जाएंगे। सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित का कहना है कि विक्रम खुंगर लंबे समय से फोर्से जुड़ा रहा है।

ये भी पढ़े:-  रात भर मेरी प्राइवेट चीज से खेलते रहते थे ऋतिक! कंगना बोली-उन्होंने मिस यूज…!

– वहीं ब्लॉक भंगीदास राजकुमार, दर्शनसिंह रामगढिय़ा को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का और पुलिस रिमांड मिला है। पूर्व में गिरफ्तार पांच डेरा अनुयायियों वेदपाल, संजय जग्गा, जतिन उर्फ जयप्रकाश, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी और दीपक उर्फ बंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
– वारदात में शामिल रहे आरोपियों में से अभी तक 9 जने गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमेें विक्रम खुंगर को गुरुवार ही जवाहरनगर पुलिस ने सहायक अभियंता कार्यालय में आगजनी मामले में गिरफ्तार किया है, उसे शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आगजनी का आरोपी एक और डेरा प्रेमी गिरफ्तार, ग्रीन फोर्स से जुड़ा था

मामले में पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि विक्रम खुंगर ने ही उन्हें एकत्रित किया। बीएसएनएल एक्सचेंज व केन्द्रीय बस स्टैंड आदि पर कड़ी पुलिस सुरक्षा की वजह से वहां नहीं गए। चहल चौक, आजाद टाकिज के पास बिजली बोर्ड दफ्तर और लेबर कोर्ट में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। राजकुमार ब्लॉक भंगीदास है, लेकिन इन वारदातों में मुख्य भूमिका विक्रम खुंगर की ही सामने आ रही है।
Back to top button