PM के बर्थडे पर डिप्टी CM ने लगाई झाड़ू, उमा ने कहा- मोदी जी को हमारा उपहार
बरेली.पीएम नरेंद्र मोदी का आज 67th बर्थडे है। बीजेपी मेंबर्स इसे स्वच्छता दिवस के रूप में जगह-जगह मना रहे हैं। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या रविवार सुबह बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी वर्कर्स के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान केशव ने कहा- आज हमारे पीएम मोदी जी का जन्मदिन है। जिसे स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

कूड़े को किनारे पर नहीं लगाना, उसे इकठ्ठा करना है…
– वहीं, मोहनलालगंज के भगवानुपर में स्वच्छता को लेकर मंत्री उमा भारती ने झाड़ू लगाई।
– इस दौरान उन्होंने कहा- ”गांव-घरो को साफ रखने से रोगो से मुक्ति मिलती है। कूड़े को किनारे पर नहीं लगाना, उसे इकठ्ठा करना है। जहां वो नष्ट ही हो जाए।”
– साथ ही उन्होंने कहा- ”गंदगी से नफरत देश से प्यार, प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन का उपहार।”
इसे भी देखें:- अभी अभी: रोहिंग्या मुसलमानों पर हुआ होश उडा देने वाला खुलासा, समुद्र के रास्ते भारत में…!
एक दिन पहले साफ जगह लगाई थी योगी के मंत्री ने झाड़ू
– बता दें, एक दिन पहले यानि 16 सितंबर को योगी सरकार में राज्यमंत्री अर्चना पांडे लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में सीएमएस स्कूल के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं।
– मजे की बात ये थी कि मंत्री और स्कूल के मालिक जगदीश गांधी के पहुंचने से पहले ही नगर निगम ने पूरी सड़क को साफ करवाकर उसके किनारे चूने का छिड़काव करवाया था।
– अर्चना पांडेय दर्जनभर लोगों के साथ साफ-सुथरी सड़क पर झाड़ू लगाया।
– अर्चना पांडेय दर्जनभर लोगों के साथ साफ-सुथरी सड़क पर झाड़ू लगाया।





