बांग्लादेश में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने मचाई तबाही, लगा संपूर्ण लॉकडाउन

बांग्लादेश में कोरोना का कहर एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच चुका है. बांग्लादेश में कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस तेजी से फैल रहा है. इस कारण सरकार ने शुक्रवार 23 जुलाई की सुबह 8 बजे से देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. बता दें कि यह लॉकडाउन 5 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी. एक आदेश में जारी कर लॉकडाउन की घोषणा की गई है. बता दें कि इस दौरान आपातकाली सेवाओं के अलावा सभी सरकार व निजी दफ्तरों को बंद रखने को आदेश जारी किया गया है.

बता दें कि बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्री फरहाद हुसैन ने गुरुवार के दिन मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लॉकाडाउन में ढील नहीं दी जाएगी, बल्कि पिछली बार की तुलना में यह और भी सख्त होगा. प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस, बीजीबी और सेना के जवान तैनात रहेंगे. इस दौरान कार्यालय, अदालत, कारखाने इत्यादि संब बंद रहेंगे.

ढाका ट्रिब्यून में प्रखासित एक रिपोर्ट के मुताबिक ईद पर घर जाने वाले लोगों को ढील देने पर हुसैन ने बताया कि जो लोग अपने गृह जिलों में वापस चले गए वे 5 अगस्त से पहले शहर नहीं लौट सकते हैं. बता दें कि लॉकडाउन की आहट के बीच बीते दिनों ढाका से प्रवासी मजदूरों के ढाका छोड़ने की खबर सामने आई थी. लाखों लोगों द्वारा ढाका को छोड़ दिया गया और अपने गृह जिलों की ओर लोग लौट गए.

Back to top button