यह है दिल्ली का सबसे महंगा बंगला, 476 करोड़ में बिका और 22 करोड़ में हुई रजिस्ट्री…
नई दिल्ली.डीएलएफ के चेयर मैन केपी सिहं की पोती डॉ. अनुष्का सिंह ने नई दिल्ली नगर पालिका (लुटियन जोन) के पृथ्वीराज रोड पर दिल्ली एनसीआर में 476.50 करोड़ रुपए में दिल्ली की सबसे मंहगा बंगला खरीदा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर में अब तक किसी भी घर को खरीदने के लिए यह सबसे अधिक कीमत है।

डीएलएफ चेयरमैन केपी सिंह की पोती ने खरीदा
यह बंगला 7,143 मीटर में बना हुआ है और इसका बिल्ट अप एरिया 780 वर्ग मीटर का है जिसे दिवंगत एयर चीफ मार्शल प्रताप चंद लाल का परिवार बेच रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्लॉट 6.36 लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर के दर पर बेचा गया इस बंगले की रजिस्ट्री के लिए 22 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी पेड पूर्व एयर मार्शल के तरफ से की गई है। बताया जा रहा है कि सर्कल रेट के दर से इस बंगले की कीमत 554 करोड़ रुपए होगी।
इसे भी देखें:- अभी अभी: खट्टर सरकार की बढ़ी मुश्किलें! बाबा के डेरे से लखनऊ भेजी गई 14 लाशें!
पहले से हैं इनके यहां कोरोड़ों के दो बंगले
चर्चा है कि इस बंगले की डील सर्कल रेट से कम दर पर हुई है। इस बारे में डीएलएफ के चेयरमैन से लेकर डा. अनुस्का तक इस बंग्ला और खरीद के रकम पर बात करने से दूरी बना रखी है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी केपी सिंह की बेटी रेणुका तलवार ने वर्ष 2016 में 435 करोड़ रुपए में पृथ्वीराज सिहं रोड पर ही 4,925 मीटर में बना बंगला खरीदी थी।
उस समय इस बंगले के प्रति वर्ग मीटर की कीमत 8.8 लाख रुपए लगाई गई थी। रेणुका ने इस बंगला को डीटीआई इंफोकॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल तनेजा ने बेचा था। गौरतलब है कि डीएलएफ के चेयरमैन केपी सिंह के पास डा. अब्दुल कलाम आजाद मार्ग पर दो बंगले जिसकी कीमत करोड़ों में है।





