दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की भेंट…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, रेलवे, दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने रुड़की देवबंद परियोजना में उत्तराखंड राज्य की ओर से वर्तमान तक दिए गए 296.67 करोड़ की धनराशि के अंशदान को पर्याप्त मानते हुए परियोजना के अवशेष कार्यों का वित्त पोषण रेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा किए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामरिक उद्देश्य और सीमांत जनपदों के विकास की आवश्यकता को देखते हुए टनकपुर बागेश्वर रेलवे लाइन का नैरोगेज की बजाय ब्राडगेज लाइन का सर्वे किया जाए। मुख्यमंत्री ने इसके फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति के साथ ही ऋषिकेश- उत्तरकाशी रेल लाइन निर्माण की स्वीकृति का अनुरोध किया।दिल्ली





