दिल्ली सीलिंग मामला: 10 दिनों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने टली मनोज तिवारी की सुनवाई

दिल्ली के गोकलपुरी थाने इलाके में इलाके में कुछ दिनों पहले एक घर से एमसीडी की सील तोड़ने के आरोप में घिरे बीजेपी नेता मनोज तिवारी आज सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे लेकिन आज कोर्ट में इस मामले की सुनवाई फिर टल गई है। 
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में आज जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की अध्यक्षता वाली एक पीठ को इस मामले की सुनवाई करनी थी। लेकिन इस सुनवाई के शुरू होने से पहले ही मनोज तिवारी ने कोर्ट में अपने एडवोकेट ऑन रिकार्ड याने याचिका दायर करने वाले वकील को बदलने का हवाला देकर इस सुनवाई को के हफ्ते के लिए टालने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट की इस पीठ ने मनोज तिवारी की इस मांग को मानते हुए उन्हें 10 दिन की मोहलत दी है।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिनों बाद याने 13 अक्टूबर को होगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही बीजेपी नेता महोज तिवारी ने दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक घर से एमसीडी द्वारा लगाई गई सील तोड़ दी थी। इसके बाद यह मामला काफी गरमाया और मनोज तिवारी पर केस भी दर्ज हो गया। इस तरह से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में आ गया था।





