दिल्ली: ठण्ड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 7.5 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 10 सालों में नवंबर के न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड है. पहले ही विभाग ने इस बात का अनुमान जताया था कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली का तापमान तेजी से नीचे आ सकता है.

गुरुवार को मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी थी कि सर्द हवाओं एवं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरसकता है. गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को दो डिग्री की गिरावट के साथ 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

इस इस सीजन में ये अब तक का सबसे कम तापमान है. इससे पहले बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर दिल्ली में 19 से 21 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस होता है और 22 नवंबर से 26 नवंबर के 11.3 डिग्री सेल्सियस होता है.

माउंट आबू में तापमान 2.2 डिग्री
राजस्थान में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है जहां अनेक इलाकों में रात के तापमान में गिरावट आई है वहीं माउंट आबू में बीती रात तापमान सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button