…तो क्या पहली बार भंसाली के ब‍िना पर्दे पर नजर आएगी दीप‍िका-रणवीर की जोड़ी

मुंबई. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये शादी साल के अंत तक हो सकती है। वहीं, शादी के बाद हो सकता है कि दीपिका एक्टिंग छोड़ अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो जाएं। वहीं, शादी के बाद दीपिका बहुत सारे बच्चे चाहती हैं। दीपिका ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के ये बात बताई थी। बता दें क‍ि रणवीर-दीप‍िका की शादी की खबरें इन द‍िनों बॉलीवुड गल‍ियारों में खूब हो रही हैं। इसके अलावा एक और चर्चा ज‍िसने सबका ध्‍यान खींचा है, वो है चौथी बार दीप‍िका पादुकोण रणवीर स‍िंह पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। यशराज बैनर की एक फ‍िल्‍म के ल‍िए दोनों से बातचीत की जा रही है।...तो क्या पहली बार भंसाली के ब‍िना पर्दे पर नजर आएगी दीप‍िका-रणवीर की जोड़ी

बता दें क‍ि रणवीर स‍िंह और दीप‍िका पादुकोण हाल ही में संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म पद्मावत में साथ नजर आए थे। इस फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह ने अलाउद्दीन ख‍िलजी तो दीप‍िका ने रानी पद्मावती का क‍िरदार न‍िभाया था। इस फ‍िल्‍म के ल‍िए दीप‍िका और रणवीर को जबरदस्‍त सराहना म‍िली थी। इससे पहले दोनों ‘बाजीराव मस्‍तानी’ और ‘रामलीला’ में नजर आ चुके हैं। ऐसा पहली बार होगा क‍ि दोनों संजय लीला भंसाली के ब‍िना पर्दे पर जोड़ी बनाएंगे।

खबर के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने यश राज बैनर के तले एक फिल्म साइन की है और इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा द्वारा किया जाएगा। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चला है कि फिल्म की कहानी कॉमेडी होगी या रोमांटिक। मनीष शर्मा के साथ रणवीर स‍िंह पहले भी काम कर चुके हैं। रणवीर स‍िंह ने मनीष की फ‍िल्‍म बैंड बाजा बारात से ही डेब्‍यू क‍िया था। 

उधर, दोनों की शादी के बारे में खबर है क‍ि रणवीर स‍िंह को स्‍व‍िट्जरलैंड टूर‍िज्‍म की तरफ से उनके देश में शादी करने का ऑफर म‍िला है। स्‍व‍िट्जरलैंड टूर‍िज्म उनकी शादी का खर्चा उठाने के ल‍िए भी तैयार है। रणवीर स‍िंह स्‍व‍िट्जरलैंड टूर‍िज्‍म के ब्रांड एंबेसडर हैं। यही वजह है क‍ि उन्‍हें ये ऑफर म‍िला है। हालांक‍ि अभी इस बारे में दीप‍िका-रणवीर ने कोई फैसला नहीं क‍िया है।

बैकपेन से पीड़ित हैं दीपिका पादुकोण
पद्मावत के बाद से दीपिका ने इन दिनों शूटिंग से ब्रेक लिया है। दीपिका अपने बैकपेन की वजह से फीजियोथैरपी ले रहीं हैं। वहीं रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म गलीबॉय की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म 2019 में रिलीज होगी। फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग खत्म होते ही वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा के एक्शन सीन की रिहर्सल शुरू कर देंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान होंगी।  

Back to top button