BIHAR MLC ELECTION में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा आज, जानिए किनके नाम हैं तय

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार विधान परिषद की तीन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा रविवार को कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार विधान परिषद के लिए  तीन प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार मोदी और मंगल पांडेय का उम्मीदवार होना तय है। तीसरी सीट के लिए पार्टी की एक राष्ट्रीय सचिव सहित करीब आधे दर्जन लोग दावेदार हैं।

प्रदेश चुनाव समिति और कोर कमेटी की बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद यादव को अंतिम सूची तैयार करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। बताया जाता है कि पार्टी के उक्त दोनों नेताओं ने आधे दर्जन संभावित उम्मीदवारों के नाम की अनुशंसा केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी का मानना है कि छठी सीट के लिए सहयोगी दलों की तुलना में उसके पास अतिरिक्त वोट अधिक है, इसलिए वह अपना उम्मीदवार देगी। विधान परिषद की एक सीट के लिए 21 वोट की आवश्यकता है। ऐसे में पार्टी को सीटों के लिए 21-21 वोट आवंटित करने के बाद भी 13 अतिरिक्त वोट बचते हैं। यहां बता दें कि भाजपा से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लाल बाबू प्रसाद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भाजपा के ही सत्येंद्र नारायण सिंह का निधन होने से एक सीट पहले ही रिक्त हो गई थी।

Back to top button