90% तक फ्लाइट हुई फुल, डेक्कन भी अक्टूबर से शुरू करेगी उड़ान

लुधियाना.साहनेवाल एयरपोर्ट से 15 दिन पहले दिल्ली के लिए शुरू की गई एयर अलायंस की फ्लाइट को अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है। मौजूदा समय में फ्लाइट की 90 फीसदी सीटें फुल चल रही हैं। शनिवार को दिल्ली से फ्लाइट में 61 पैसेंजर्स आए और 62 शहर से दिल्ली गए। ये जानकारी एयरपोर्ट डायरेक्टर एएन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट का विंटर शेड्यूल भी नवंबर में जारी किया जाएगा। 90% तक फ्लाइट हुई फुल, डेक्कन भी अक्टूबर से शुरू करेगी उड़ान

शनिवार को दिल्ली से 61 पैसेंजर्स आए, 62 शहर से गए…

उधर, यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण एक और कंपनी एयर डेक्कन भी साहनेवाल से फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है। शर्मा के मुताबिक डेक्कन अक्टूबर में उड़ान शुरू कर सकती है। ऐसे में शहर के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। गौर हो कि पिछले काफी समय से शहर के कारोबारी दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग कर रहे थे।

इसे भी देखें:- राजकीय सम्मान के साथ होगा मार्शल अर्जन सिंह का अंतिस संस्कार, आधा झुकेगा ध्वज

इसके बाद 2 सितंबर को एयर अलायंस की फ्लाइट साहनेवाल एयरपोर्ट से शुरू की गई थी। शुरू में फ्लाइट को रिस्पॉन्स जरूर कम मिला था, मगर धीरे-धीरे सीटों की बुकिंग अब 90 फीसदी तक पहुंच गई है।

Back to top button