दिन पर दिन सामने आ रहे है चौका देने आकड़े ,पहली बार 24 घंटे में आई सबसे बड़ी उछाल

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। ऐसा पहली बार हुआ, जब देश में रिकॉर्ड आठ हजार के करीब कोरोना के नए मरीज पिछले 24 घंटे में मिले। वहीं, अभी तक लगभग पांच हजार लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 173763 हो गई है। शुक्रवार सुबह यह संख्या 1,65,799 थी। अभी तक 4971 लोगों की जान गई है। सभी राज्यों में सबसे अधिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिले हैं।

2098 लोगों की जान गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शनिवार सुबह 17386 पहुंच गई। इसमें से 9142 सक्रिय मरीज हैं और 7846 लोग ठीक हुए। मरने वालों की संख्या 398 पहुंच चुकी है।

गुजरात में कोरोना से 15934 लोग संक्रमित हैं। अब तक 980 लोगों की जान गई है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां अभी तक 7645 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें से 334 की मौत हुई है, जबकि 3042 लोगों का इलाज जारी है। वहीं, 4269 लोग ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 7284 पहुंच गई है। इसमें से 2842 लोगों का इलाज जारी है और 198 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में 3376, झारखंड में 511 मरीज मिले हैं। अब तक पांच लोगों की जान गई है।

दिल्ली में एक सप्ताह में 5 हजार केस

वहीं, दिल्ली में लगातार दो दिनों से सामने आने वाले मामलों ने चिंता बढ़ाई है। दोनों दिन एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस एक हफ्ते में पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। दिल्ली में शुक्रवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 1106 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 1106 नए मामले शामिल होने के साथ अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 17387 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button